झारखण्डराजनीति

झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भुरकुंडा शाखा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पैक्स अध्यक्षों को दिया प्रमाण-पत्र

भुरकुंडा (रामगढ़)। झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भुरकुंडा शाखा के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय मास्टर प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान पतरातु प्रखंड के चयनित 10 पैक्स को इआरपी मॉड्यूल में आईटी सॉल्यूशन का एसआई टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां हजारीबाग के सरफराज अहमद ने प्रशिक्षण प्राप्त पैक्स के अध्यक्ष को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण-पत्र पाने वालो में चिकोर पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, देवरिया पैक्स अध्यक्ष राजदेव मुंडा, पालू पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार,

बरकाकाना पैक्स अध्यक्ष विपिन मेहता, तालाटांड़ पैक्स अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा, पटेलनगर पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पाली पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह, हरिहरपुर पैक्स अध्यक्ष सुलेंद्र मुंडा, पतरातु पैक्स अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, हफुआ पैक्स अध्यक्ष न्यूम अंसारी शामिल थें।

मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके चिकोर पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा उर्फ इंद्र प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु यह प्रशिक्षण काफी कारगर सिद्ध होगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *