झारखण्डराजनीति

ए’ला एंग्लाइज विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन

भुरकुंडा (रामगढ़)। बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित ए’ ला एंग्लाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में गुरूवार को स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।

स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों ने कहा कि हम राष्ट्र की सेवा करने के लिए तैयार हैं। हम अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय गीत, बैलेंस स्पेशल पिरामिड, कमल पिरामिड और 321 पिरामिड का प्रदर्शन कर सबों को अचंभित कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि आप सभी राष्ट्र के भविष्य हैं। आपकी राष्ट्र सेवा से देश को मजबूती मिलेगी।

प्राचार्य श्री कुमार ने स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय में स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों ने राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया।

मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, स्काउट्स मास्टर सूरज कुमार, खेल प्रशिक्षक कंचन सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, धर्मेश सोनी, सूरज देव सिंह, कंचन दास सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद थे। स्काउट्स और गाइड्स का प्रशिक्षण स्काउट्स मास्टर सूरज कुमार और खेल प्रशिक्षक कंचन सोनी के देखरेख में संपन्न हुआ।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *