रिपोर्ट एस. कुमार
सिरका। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र सिरका बाल मंडली पुराना ग्राउंड के आसपास नाली निर्माण के लिए बीते दिनो जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक यहां आस-पास पानी निकालने के लिए समुचित सुविधा नाली नहीं थी. जिसे लेकर नाली निर्माण करवाया जाना है. इससे आने वाले दिनों में लोगों को सुविधा मिलने की संभावना है।

