
हजारीबाग। भारत स्काउट एंड गाइड का राज्य प्रशिक्षण केन्द्र एवं जिला मुख्यालय हजारीबाग में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला मुख्य आयुक्त राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, जिला मुख्यालय आयुक्त उज्जवल आयकत, जिला सचिव मधुसूदन सिंह,विपीन कुमार (पूर्व राज्य सचिव), जिला संगठन आयुक्त शत्रुंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष उदयशंकर भट्टाचार्य, शुभेंदु टैगोर (पूर्व जिला सचिव) एवं शिक्षक लखिन्दर कुमार उपस्थित थे।
बैठक में हजारीबाग जिला के अरगड्डा क्षेत्र के 09 विद्यालय के भारत स्काउट गाइड की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत प्रदेश से राष्ट्रपति पुरस्कार तक के कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। यह भी तय किया गया कि अंतरराष्ट्रीय संस्था स्काउट एवं गाइड का भारतीय उपमहाद्वीप संगठन भारत स्काउट गाइड के लिए भारत सरकार द्वारा निर्देशित सदस्यता,
कैम्प, एडवेंचर कैम्प एवं गणतंत्र दिवस परेड के लिए सदस्यों को तैयार करने के लिए विधि -निर्देश तय किया गया। सभी राज्य एवं जिला प्रशिक्षक एवं पदाधिकारियों को विद्यालय के स्काउट एंड गाइड की ओर से मोमेंटो प्रदान कर प्राचार्य सह उपाध्यक्ष की ओर से सम्मानित किया गया।