उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूसरी के बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया
रजरप्पा। शुक्रवार को हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में एवं चुरचू प्रखंड के कर्मचारी सुबोध कुमार के उपस्थिति में, बहेरा पंचायत अंतर्गत ग्राम फुसरी के ग्रामीणों का उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूसरी के प्रांगण में वंशावली सत्यापन का कार्यक्रम संपन्न हुई,
इस दौरान मुखिया देवकी महतो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूसरी के छात्र एवं छात्रायों के बीच किताब का भी वितरण किया, मौके पर मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य प्रियंका मुर्मू, कर्मचारी सुबोध कुमार, विकास कुमार सिंह, सहीत कई ग्रामीण मौजूद थे।

