भुरकुंडा (रामगढ़)। कांग्रेस इंटक पार्टी के नेताओं ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे से मुलाकात कर सीसीएल की कोयला खदानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया। बैठक में मेडिकल अनफिट और आईटी बहाली बंद होने की समस्या, जीवन धारा प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने की मांग सहित कोयला मजदूरों के हित में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं ने आरा प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण के बावजूद निष्पादन कार्य न होने पर भी गंभीर चिंता जताई। इसके पूर्व नेताओं ने कोयला राज्य मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। मुलाकात का नेतृत्व कांग्रेस बरका-सयाल के कार्यकारी अध्यक्ष व इंटक के प्रदेश सचिव शिवशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर मनोज करमाली, किशून नायक, सूरज करमाली सहित कई लोग शामिल थें।
