रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल सुरक्षाकर्मी व रामगढ़ पुलिस ने एक साथ मिलकर इस्पात फैक्ट्री के सामने अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया. जबकि कोलियरी सिरका नया कोयला डिपो से कोयला चोरी करने आए लोगों को खदेड़ा. बताया गया कि हेसला जंगल क्षेत्र में अवैध खनन कोयला चोरी का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है।
अभियान में सीसीएल सुरक्षा अधिकारी दीपक कच्छप, रामगढ़ थाना के एसएसआई राजेश मुंडा, जीएम युनिट के एएसएसआई जितेंद्र, सिरका के एसआई राजु राम,एसएसआई उमेश रविदास, एएसएसआई विक्रम सिंह, गिद्दी ‘ए’से आदीप राय, रेली गढ़ा से एएसएसआई भुनेश्वर प्रसाद समेत दर्जनों होमगार्ड जवान शामिल थे।

