रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी । दुलमी प्रखंड के सिरु पंचायत के सिरु गांव में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव व विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ,पूर्व प्रमुख रिझु महतो,जिला संगठन सचिव राजकिशोर महतो ने पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया । दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुलने के साथ ही ब्रहमदेव महतो ने मां दुर्गा का दर्शन किए और माथा टेककर उनसे आशीर्वाद लिया.

इस पावन अवसर पर ब्रहमदेव महतो ने मां दुर्गा से जिला की उन्नति एवं ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्य अतिथियों ने राज्यवासियों को दुर्गोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों व क्षेत्रवाशियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ रहा सैलाब

पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं।

मौके पर मनोहर महतो, रवि महतो, जीवनाथ महतो, राहुल महतो, कमिटी अध्यक्ष संजीव राजा सचिव सुजीत पटेल, कोषाध्यक्ष राजू महतो,विनोद महतो,आजसू छात्र संघ प्रखंड अध्यक्ष अनिल इगनेश, उत्तम कुमार,सुरेश महतो, टेकोचन्द महतो, सीताराम महतो, चिरंजीवी कुमार, दीपेन कुमार,बबलू कुमार, गौतम कुमार,छोटेलाल महतो, पुजारी मनोज महतो आदि कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


