समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

श्री रामचरित मानस यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का चौथा दिन संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस. कुमार सिरका। मंझला चुम्बा की पावन धरती...
विज्ञापन

सिरका। मंझला चुम्बा की पावन धरती पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा पंचदिवसीय महायज्ञ एवं कथा प्रवचन के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यज्ञ स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही तथा भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महायज्ञ के चौथे दिन वेदी पूजन, हवन, देव स्नपन, नगर भ्रमण, शय्याधिवास एवं भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

रात्रि में आयोजित कथा प्रवचन में पूज्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ल जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन द्वारा श्री रामचरित मानस की महिमा, भक्ति एवं सनातन धर्म के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उनके प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। श्रद्धालु मीना देवी ने 24 घंटे की अखंड परिक्रमा कर अपनी अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय दिया, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Advertisement
Advertisement

महायज्ञ में आचार्य पंकज मिश्रा महाराज, आचार्य मुकेश भारद्वाज महाराज, आचार्य अश्विनी शुक्ला महाराज, आचार्य सुमित दुबे, आचार्य अमन पाठक, प्रदीप, मनोज, कन्हैया, रवि मिश्रा, शास्त्री सुधांशु त्रिवेदी, आचार्य चौबे, राम लखन, कृष्णा तिवारी तथा आचार्य दीपक पाठक सहित अनेक विद्वान आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहे। यज्ञ पूजा समिति द्वारा आयोजित यह पंचदिवसीय महायज्ञ 20 जून 2026 (शनिवार) से 24 जून 2026 (बुधवार) तक आयोजित किया जा रहा है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित यज्ञ स्थल पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की है। महायज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष तोकेश सिंह, सचिव देव पूजन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, संरक्षक कुणाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास प्रजापति, धनराज सिंह एवं सूचित चौरसिया, सहसचिव सत्यम कुमार साव, उपकोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, महासचिव बबलू साव तथा समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यज्ञ पूजा समिति के अनुसार महायज्ञ के अंतिम दिन विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों, पूजन कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top