रांची । निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी है. घाटशिला में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती वहीं 14 नवंबर को होगी. ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला सीट खाली हुई थी,
इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नामांकह पत्रों का जांच 22 अक्टूबर तक होगी. उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
