रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। रेलीगढ़ा के विवेकानंद मिडिल स्कूल प्रांगण पूर्व सचिव राजेंद्र सिंह की जयंती मनाई गई। अवसर पर शिक्षक/ शिक्षिकाओं व प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने राजेंद्र सिंह की चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया, इस दौरान आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अध्यक्ष दिव्यानंद मिश्रा, सचिव गुलाबचंद प्रसाद, सहसचिव सुनील कुमार सिंह, शिक्षकों में केके सिंह, दिलीप सिंह, कृष्ण प्रसाद, पूर्णिमा विश्वास, रचना आईद, रीना पात्रो, बृजमोहन पासवान आदि उपस्थित थे।
