रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, प्रखंड डाड़ी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मैडम को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य रूप से डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, प्रखंड सचिव शक्ति गोप, प्रखंड प्रवक्ता शत्रुघन लोहार, डाड़ी प्रखंड भाग-2 के युवा अध्यक्ष सूरज यादव, युवा उपाध्यक्ष आशीष राम, तथा होन्हेमोढ़ा पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे।
