समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में दिशा की बैठक का हुआ आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी डीडीसीएमसी/दिशा की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान माननीय विधायक रामगढ़ ममता देवी, माननीय विधायक मांडू निर्मल महतो, माननीय विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ उपायुक्त, फैज अक अहमद मुमताज , अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी सहित अन्य उपस्थित हुए।

विज्ञापन

इस दौरान सर्वप्रथम बैठक में पूर्व में हुई दिशा की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की सभी को विस्तार से जानकारी दी गई जिसकी क्रमवार समीक्षा करते हुए पोटो हो खेल विकास योजना के तहत संचालित खेल मैदानों की सूची को लेकर माननीय सांसद के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में संचालित पोटो हो खेल मैदान की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया साथ ही उनके द्वारा खेल मैदान का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद द्वारा वर्तमान में जिले में संचालित सखी मंडलों एवं उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई मौके पर विभिन्न उपायों से जेएसएलपीएस के संगठनों को मजबूत करने, रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विद्युत संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद के द्वारा वर्तमान में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की मररम्मति आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही उन्होंने नए कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को भी त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा शाखा अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य पेंशन योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सभी योग्य लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने मईया सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को लाभ लेने में आ रही परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर जानकारी लेते हुए माननीय सांसद के द्वारा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क समस्याओं पर विशेष ध्यान देने,

सड़क की स्थिति को देखते हुए सर्वे करने तथा सड़क निर्माण से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के दौरान माननीय सांसद के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट, पाठ्यपुस्तक वितरण, पोशाक डीबीटी आदि की जानकारी लेते हुए ससमय कार्यों को संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने मध्यान भोजन को लेकर विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करने, सभी विद्यालयों की दीवारों पर मध्यायन भोजन का रोस्टर अंकित होना सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने वर्तमान में सरकारी भवनों तथा निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली एवं योजनाबद्ध तरीके से आने वाले समय में निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद के द्वारा सदर अस्पताल रामगढ़ सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।

मौके पर उन्होंने सामान्य डिलीवरी आदि का प्रचार प्रसार करने, नियमित टीकाकरण अभियान, ट्रॉमा सेंटर आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ से वर्तमान में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी ली गई। मौके पर उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं अथवा अन्य समस्याओं से बंद पड़े जलापूर्ति योजनाओं को लेकर बृहद रूप से सर्वे करने तथा योजनाबद्ध तरीके से जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों से चूट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर माननीय सांसद द्वारा कार्यों को गंभीरता से लेने तथा तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही चरही घाटी में लाइट लगाने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों के द्वारा स्थानीय समस्याओं को सभी के समक्ष रखा गया जिसके निराकरण को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक के दौरान जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top