मुखिया ने सीएसआर मद से तालाब नवनिर्माण कार्य शुभारंभ किया गया
रजरप्पा। रविवार को हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के हाथों वाइफ क्लस्टर कार्यालय चरही हजारीबाग के द्वारा वायफ एवं सीसीएल के द्वारा संचालित कार्यक्रम सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉपरीट सामाजिक दायित्व(C.S.R) योजना अंतर्गत, समेकित सामाजिक विकास परियोजना उत्थान चुुरचू हजारीबाग द्वारा, ग्राम पंचायत बहेरा अंतर्गत बहेरा गांव निवासी कसैली महतो के जमीन पे होने वाले तलाब नवनिर्माण कार्य को विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया,
इस दौरान मुखिया देवकी महतो ने कहा कि, इस तालाब का निर्माण हो जाने से न जाने कितने किसानों से लेकर जंगली जानवरों को सुविधा होगी, मौके पर मुखिया देवकी महतो, इंजीनियर पवन देव, वायफ संस्थान के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, कुसुम देवी,कसैली महतो, अर्जुन महतो, विनोद महतो, इंद्रजीत महतो, सहित कई ग्रामीण मौजूद थें।

