भुरकुंडा (रामगढ़)। सयाल उत्तरी पंचायत स्थित अंबेडकर भवन के पास शनिवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव एवं खजांची राम ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे के उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झामुमो नेता सत्येंद्र यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को लोकतंत्र और संविधान का सबसे मजबूत आधार दिया। आज जरूरत है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे का प्रसार करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान, उपमुखिया विमलेश कुमार, दीपनारायण राम, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान, प्रभु पासवान, रामजी राम, सुचित राम, अरविंद राम, अमित कुमार सिंहा, जितेंद्र कुमार ओझा, उपेंद्र राम, बालचंद राम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
