रजरप्पा। दुलमी प्रखंड सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों के बीच 4G ई-पॉश मशीन वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश प्रमुख रेणू देवी बीडीओ अमित कुमार सीओ किशोरी यादव की। प्रखंड सभागार पहुंचने पर विधायक को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
दुलमी प्रखंड में PDS डीलरों को 4G ई-पॉश मशीनों का वितरण, राशन व्यवस्था होगी और अधिक पारदर्शीझारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा NFSA एवं JSFSS योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत ई-पॉश मशीन के संचालन एवं तकनीकी जानकारी के प्रशिक्षण सत्र से हुई, जिसमें डीलरों को मशीन के उपयोग, प्रक्रियाओं व इससे होने वाले लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
विधायक ममता देवी ने अपने संबोधन में कहा 4G ई-पॉश मशीनों के इस्तेमाल से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल व तेज होगी। इससे डीलरों को सुविधा मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को बिना बाधा के समय पर राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा। हमारी सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्यरत है।
इसके पश्चात माननीय विधायक द्वारा PDS डीलरों के बीच 4G ई-पॉश मशीनों का वितरण किया गया। दर्जनो छात्रो को बीच साईकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जार्ज टुडू विधायक कार्यालय प्रभारी छोटन कुमार बीस सूत्री सदस्य अल्ताफ अंसारी सुजित महतो राहुल महतो क्षेत्र के PDS डीलर, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


