रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू के सौजन्य से परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में एक परिवार की बेटी का विवाह संपन्न हुआ था। कार्यक्रम में 51 जोड़ों के लिए उपहार सामग्री निर्धारित थी, लेकिन विवाह में 52 जोड़े होने के कारण एक परिवार उपहार से वंचित रह गया था। शनिवार को पूर्व अध्यक्ष अमित साहू ने अपनी पहल पर उस परिवार को सहायता स्वरूप पलंग, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, बक्सा, छोटा टेबल और पीड़ा प्रदान किया। उपहार सामग्री मिलने पर परिवार के सदस्यों ने अमित साहू के प्रति आभार जताया।
