समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

भदानीनगर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में डंपर चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भुरकुंडा (रामगढ़)। भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर राही...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर राही होटल के समीप बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में छोटकाकाना निवासी डंपर चालक अजय भुईयां 38 वर्ष की मौत हो गई। मृतक भुरकुंडा साइडिंग में डंपर चालक के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अजय भुईयां साइडिंग से खाना खाने बाहर निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात डंपर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि एक पीले रंग के डंपर ने अजय भुईयां को टक्कर मारी और ब्रेक लगाया। उसी वक्त पीछे से आ रही हाईवा (नंबर जेएच 01 एफबी 5631) ने उस डंपर को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे हाईवा ब्रेकडाउन हो गई।

विज्ञापन

इसी बीच पीले रंग का डंपर मौके से फरार हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, पांच पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही छोटकाकाना से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भदानीनगर ओपी पहुंचे और हादसे में शामिल डंपर को पकड़ने की मांग करने लगे। शनिवार को भी भारी संख्या में परिजन और ग्रामीण भदानीनगर ओपी पहुंचे और ओपी में आवेदन देकर डंपर को पकड़ने की मांग की। मामले की सूचना पर पतरातु सीओ मनोज कुमार चौरसिया भदानीनगर ओपी पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

जहां मृतक के पत्नी सुनीता को ढ़ाढस बंधाते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर पतरातु इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा एवं भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली सहित बारीक अंसारी, आजाद भुईयां, जगन्नाथ पासवानद्व, गोविंद भुईयां, गरीबा भुईयां, बालेश्वर राम, राजन कुमार, राजेश महतो, हरि साव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top