भुरकुंडा (रामगढ़)। सौन्दा डी पंचायत भवन प्रांगण में सोमवार को सर्द मौसम को देखते हुए जनसेवा के उद्देश्य से 30 कंबलों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत के करकमलों से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष का स्वागत भाजपा सौन्दा डी पंचायत अध्यक्ष बिशुन राम तथा भाजपा पंचायत सह संयोजक सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, सतीश मोहन मिश्रा, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौन्दा डी के समाजसेवी संतोष शर्मा, युवा नेता भाजपा पतरातू मंडल राहुल सिंह, वार्ड सदस्य चिरंजीवी तिवारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद ओझा, भाजपा पतरातू मंडल मंत्री अमरेश साव, भाजपा सौन्दा डी बूथ अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, संजय सिंह, अजित जायसवाल, बूथ अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सुबोध रजक,
बूथ सचिव बिशुन गुप्ता, पूर्व वार्ड सदस्य प्रवीण नायक, समाजसेवी पुकार ठाकुर सहित गणेश यादव, दिलवा देवी, सरस्वती देवी, करुणा देवी, रजनी देवी, रंजीत करमाली, मो. सरीफ अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में उपस्थित जनसमूह ने जनकल्याणकारी पहल के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


