समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

दयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया तांबे का तार बरामद

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। 12 जनवरी 2026 सोमवार को...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। 12 जनवरी 2026 सोमवार को मध्य रात्रि लगभग 01:30 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 10 से 12 अज्ञात अपराधियों द्वारा चाहरदीवारी तोड़कर प्रवेश किया गया। अपराधियों ने फैक्ट्री में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल का भय दिखाकर अपने कब्जे में लिया तथा करीब 2000 से 2200 किलोग्राम तांबे का तार एवं अन्य सामान लूटकर चार पहिया वाहन में लोड कर फरार हो गए।

विज्ञापन

इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 11/2026, दिनांक 12.01.2026, धारा 310(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत 10–12 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार (भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

Advertisement
Advertisement

गठित दल द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन, तकनीकी अनुसंधान तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के अंतर्गत बारलौंग–छतरमांडु क्षेत्र में दयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड में संलिप्त अपराधी पुनः कुज्जू क्षेत्र में लूटपाट की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आलोक में विशेष जांच दल को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। दल द्वारा छतरमांडु के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो वाहन को रामगढ़ की ओर आते देख रुकने का इशारा किया गया, किंतु चालक ने पुलिस बल को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा कर छापामारी दल द्वारा वाहन को रोका गया।

वाहन में सवार व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अख्तर अली, सन्नी कुमार, रणधीर कुमार, नागेश्वर बेलदार उर्फ हनी, पंकज कुमार तथा गौरी कुमार बताया। तलाशी के क्रम में गौरी कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली तथा 1,03,000 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद हथियार एवं वाहन के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। नकद राशि के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने दयाल स्टील फैक्ट्री से लूटे गए सामान को बेचकर प्राप्त होने की बात स्वीकार की।

इसके उपरांत सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हजारीबाग जिला के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर निवासी मुकेश कसेरा के घर से इस कांड में लूटे गए तांबे के तार एवं अन्य सामान बरामद किए गए। बरामद तांबे के तार एवं अन्य सामान का वजन लगभग 250 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

इसके साथ ही एक टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच-09यू-8102, एक बोलेरो पिकअप वैन (बिना नंबर), पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के साथ रामगढ़ एवं रजरप्पा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी तथा रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top