समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमडी हज़ारों आस्था का...
विज्ञापन

भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमडी हज़ारों आस्था का जनसैलाब

रामभक्तों के केशरिया ध्वज की लपेट मे समाया रामगढ़ शहर

रजरप्पा। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सिद्धू कान्हू मैदान से महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में भव्य मंगला शोभा यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में आस्था भक्ति श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए और पूरे नगर को राममय बना दिया।

मंगला शोभा यात्रा सिद्धू कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया।

विज्ञापन

इस भव्य शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण विभिन्न मनमोहक झांकियां रही, जिसमें श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती दरबार, वीर हनुमान जी की आकर्षक झांकी, गोरिल्ला वेशभूषा के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता पारंपरिक छऊ नृत्य विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

Advertisement
Advertisement

यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का अद्भुत एवं रोमांचक प्रदर्शन किया गया। युवाओं द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, ऊर्जा एवं कला ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में मातृ शक्ति की भी सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भक्ति भाव के साथ भगवान श्री राम का जयघोष किया, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

शोभा यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चना-गुड़, शीतल पेयजल एवं विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों के माध्यम से भक्तों की सेवा की गई, जो भारतीय संस्कृति की सेवा भावना को दर्शाता है। इस भव्य आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं सफल संचालन की सराहना की।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक शत्रुघन प्रसाद ,हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद युदुनाथ पांडे, समाजसेवी निशी पांडे, मुख्य संरक्षक छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, संजीव बावला, अमित सिन्हा,अविनाश राम, शशि शेखर सिंह,नितेश मोदी, प्रवीण कुमार सोनू, आनंद बरेलीया, संजय अग्रवाल, तरुण साहू, अमित ठाकुर, कीर्ति गौरव, अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, मधु गुप्ता, शीतल सिंह, प्रिया करमाली, रूपा देवी, नूतन ठाकुर, अंजलि कुमारी, बबलू प्रजापति, संजीव गुप्ता, मंटू कुशवाहा, संतोष नायक, पंकज दांगी,मनीष अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, गौतम महतो, धनंजय कुमार, राहुल शर्मा, नीतीश राम, नीतीश कुशवाहा सहित हजारों राम भक्त उपस्थित रहे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top