समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

सोने का भाव आज का 15 मई 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का)...
विज्ञापन

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 15 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरका के बीच तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील का असर सोने की कीमतों (gold rate today) में दिख रहा है। बुधवार कीमतों में 8808 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, फिर गुरुवार को दिन भर ऊपर-नीचे होती रही। लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज शाम तक 1.86% लुढ़कर यानी 3020 रुपये गिरावट के साथ 1,58,958 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले कारोबारी दिन 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन

वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)161159 रुपये प्रति 10 ग्राम158159 रुपये प्रति 10 ग्राम158210 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)160514 रुपये प्रति 10 ग्राम157526 रुपये प्रति 10 ग्राम157577 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)147622 रुपये प्रति 10 ग्राम144874 रुपये प्रति 10 ग्राम144920 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)120869 रुपये प्रति 10 ग्राम118619 रुपये प्रति 10 ग्राम118658 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)94278 रुपये प्रति 10 ग्राम92523 रुपये प्रति 10 ग्राम92553 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160240₹146900₹120220
मुंबई₹160090₹146750₹120070
कोलकाता₹160090₹146750₹120070
चेन्नई₹163090₹149500₹124700
पटना₹160140₹146800₹120120
लखनऊ₹160240₹146900₹120220
मेरठ₹160240₹146900₹120220
अयोध्या₹160240₹146900₹120220
कानपुर₹160240₹146900₹120220
गाजियाबाद₹160240₹146900₹120220
नोएडा₹160240₹146900₹120220
गुरुग्राम₹160240₹146900₹120220
चंडीगढ़₹160240₹146900₹120220
जयपुर₹160240₹146900₹120220
लुधियाना₹160240₹146900₹120220
गुवाहाटी₹160090₹146750₹120070
इंदौर₹160140₹146800₹120120
अहमदाबाद₹160140₹146800₹120120
वडोदरा₹160140₹146800₹120120
सूरत₹160140₹146800₹120120
पुणे₹160090₹146750₹120070
नागपुर₹160090₹146750₹120070
नासिक₹160120₹146780₹120100
बैंगलोर₹160090₹146750₹120070
भुवनेश्वर₹160090₹146750₹120070
कटक₹160090₹146750₹120070
केरल₹160090₹146750₹120070
रायपुर₹160090₹146750₹120070
हैदराबाद₹160090₹146750₹120070

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 650 रुपये बढ़कर 1.66 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 650 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई, जो बुधवार को 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमतों में 0.21 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई, क्योंकि कारोबारी बढ़ती भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच चल रही बातचीत पर नजर रखे हुए थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, जून माह में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 334 रुपये या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,62,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जून कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 4,705.92 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा पिछले सत्र में, कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद, सोने की कीमत 8,744 रुपये या करीब छह प्रतिशत बढ़कर 1,62,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुल्क में यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने सोने की खरीद पर रोक लगाने के साथ-साथ अन्य खर्चों में कटौती के उपायों के जरिये अनावश्यक विदेशी मुद्रा खर्च को कम करने का आह्वान किया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबकि एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने में मामूली बढ़त देखी गई, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी का समर्थन मिला।

हालांकि, बढ़त सीमित रही क्योंकि ऊंची कीमतों के कारण भौतिक मांग पर दबाव पड़ा और कुल मिलाकर खरीदारी में दिलचस्पी कम रही। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद, घरेलू कीमतों में आए भारी उछाल के कारण निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी और नई खरीदारी टाल दी, जिससे पहले से ही कमजोर भौतिक मांग और भी सुस्त पड़ गई।

गुरुवार को रुपया और कमजोर हुआ और डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.73 (अस्थायी) पर गिर गया। यह गिरावट मजबूत डॉलर और ऊर्जा की ऊंची कीमतों के बीच मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top