रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनता उच्च विद्यालय होन्हें में शुक्रवार को विदाई समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनता उच्च विद्यालय में पिछले 36 वर्षों से सेवा दे रहे उर्दू शिक्षक मोइनुद्दीन रिजवी का भव्य रूप से विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में गंगाधर महतो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश मुखिया राजीव मेहता पूर्व प्रधानाध्यापक राजनंदन महतो पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र महतो उर्फ राजू उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में टॉप 10 में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को बैग, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षक मोइनुद्दीन रिजवी की विदाई समारोह धूमधाम से की गई।
मौके पर वक्ताओं ने मृदु भाषी शिक्षक मोइनुद्दीन रिजवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मोइनुद्दीन रिजवी पिछले 36 वर्षों से बिना किसी विवाद में पड़े स्वच्छ आचरण के साथ विद्यालय में अपनी सेवा दी है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।उनके सेवानिवृत्ति पर छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार काफी गमगीन दिखा। विद्यालय परिवार की ओर से मोइनुद्दीन रिजवी से अनुरोध किया गया।
समय निकालकर विद्यालय में सेवा आगे भी निरंतर देते रहें। साथी आपका मार्गदर्शन भी हमें मिलता रहे। इस पर शिक्षक मोइनुद्दीन रिजवी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को समय निकालकर अपनी सेवा देता रहूंगा। शिक्षकों ने कहा कि मोइनुद्दीन रिजवी काफी सरल स्वभाव एवं मृदु भाषी हैं।
इनके द्वारा विद्यालय विकास में सराहनीय योगदान है। विदाई की बेला दुखदाई होता है। लेकिन यह नियम है कि जो आया है उसे जाना पड़ेगा। मौके पर प्रधानाध्यापक नरोत्तम कुमार, भेदो राम संजय महली, हरिदास, बैजनाथ महतो, देवंती कुमारी, सुरेंद्र कुमार,, अर्चना कुमारी, संजय कुमार सहित कई शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे।


