रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा स्थित चांदनी चौक में बरवाडीह के हज यात्री जैनब खातून, शकीला खातून, अनवर अली एवं डॉ. असलम अंसारी को मीना गुप्ता के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हज यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा के लिए दुआएं कीं। मौके पर मीना गुप्ता, रुबेदा खातून, मोमिना खातून, नसीमा खातून, सकिला खातून, सम्मा परवीन, गुलनाज खातून, रजिया खातून सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
