रिपोर्ट कृष्णा करमाली।
चितरपुर (रामगढ़)। विभिन्न समाचार पत्रों में “शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया” शीर्षक से प्रकाशित समाचार प्रथमदृष्टया अपुष्ट तथ्यों, एकपक्षीय जानकारी एवं बिना सक्षम सत्यापन के प्रकाशित प्रतीत होता है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर गोला से प्राप्त डॉक्टर के रिपोर्ट के आधार पर छात्र को हल्की चोट हैं कोई हाथ टूटने का साक्ष्य नही हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के छात्र सत्यम कुमार मंगलवार को आंतरिक परीक्षा में सामान्य रूप से परीक्षा दे रहे हैं। अभिभावक के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित आचार्य से प्राचार्य उमेश प्रसाद के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।

