समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी 'ए' में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेलरजरप्पा में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन की शुरुआतकिसी भी कीमत पर खाली नहीं होगा एक भी मकान : रमेन्द्र कुमारऐसा लिखें, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा बन जाए : जगदीश मित्तल
BREAKING
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी ‘ए’ में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेल

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
1 day ago
सीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
5 days ago
नन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
5 days ago
हेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
5 days ago
संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन
5 days ago

समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित नारी अदालत योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत गोला पंचायत में नारी अदालत योजना का क्रियान्वयन किया जाना है।

विज्ञापन

इस संबंध में उनके द्वारा नारी अदालत योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से सभी को जानकारी दी गई। इस पर उपायुक्त के द्वारा अगले एक सप्ताह में नारी अदालत योजना का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा कुपोषण के विरुद्ध जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि अगर एक माह में कार्यों में सुधार नहीं आया तो संबंधित के विरुद्ध वेतन रोकने सहित निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त के द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पोषण ट्रैकर एप के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा की गई एवं सूचकांक में शत प्रतिशत सुधार हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया। फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आगामी बैठक के पूर्व लंबित लक्ष्य का 50% कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। किराए के भवनों में चल रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कम से कम 10% भावनों का भौतिक सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के माध्यम से करते हुए सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जनजातीय क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव तैयार करते हुए शनिवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई की विभाग एवं डीएमएफटी के माध्यम से जिले में 100 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा अगले एक हफ्ते में निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर देने एवं दो महीने के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में संधारित की जाने वाली सभी प्रकार की पंजियों का नियम अनुसार होना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए तीव्र गति से कार्य करने एवं योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top