समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला का भव्य आगाज, उमड़ी लोगों की भीड़, आकर्षण का केंद्र बने नए झूलेदामोदर पूल गिद्दी में हाईवा के पीछे घुस गया कार, दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बनी, अफरा तफरी मचीदो दिवसीय प्रशिक्षण मे चुरचू बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो हुए शामिलडीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी 'ए' में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजनझूठे आश्वासन से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया पीवीयूएनएल के ऐश माउंट का निर्माण कार्यराष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने बरका-सयाल महाप्रबंधक का किया सम्मान, बेहतर औद्योगिक संबंधों पर जोरराधा गोविन्द विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजनबहेरा मुखिया देवकी ने दर्जनों छात्र छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण कियाग्रामवासियों को मिली बड़ी राहत: जामसिंग गांव में दो नए 100 केवीए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटनजनता की सेवा करना मेरा सौभाग्य है ग्रामीण समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता : राजीव जायसवालट्रंप के दौरे से पहले उनके गोल्फ कोर्स के पास से एक हथियारबंद युवक गिरफ़्तार'ग़जनी' और 'महाभारत' फ़ेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधनजम्मू-कश्मीर: आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर महबूबा मुफ़्ती ने क्या कहा?ईरान युद्ध: क्या ख़त्म हो गया है अमेरिका की लंबी दूरी की मिसाइलों का भंडार?झारखंड के निर्माता पद्म भूषण सम्मानित दिशुम गुरु शिबू सोरेन का लूकैया टांड मे प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया
BREAKING
भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला का भव्य आगाज, उमड़ी लोगों की भीड़, आकर्षण का केंद्र बने नए झूलेदामोदर पूल गिद्दी में हाईवा के पीछे घुस गया कार, दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बनी, अफरा तफरी मचीदो दिवसीय प्रशिक्षण मे चुरचू बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो हुए शामिलडीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ‘ए’ में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजनझूठे आश्वासन से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया पीवीयूएनएल के ऐश माउंट का निर्माण कार्यराष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने बरका-सयाल महाप्रबंधक का किया सम्मान, बेहतर औद्योगिक संबंधों पर जोरराधा गोविन्द विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजनबहेरा मुखिया देवकी ने दर्जनों छात्र छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण कियाग्रामवासियों को मिली बड़ी राहत: जामसिंग गांव में दो नए 100 केवीए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटनजनता की सेवा करना मेरा सौभाग्य है ग्रामीण समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता : राजीव जायसवालट्रंप के दौरे से पहले उनके गोल्फ कोर्स के पास से एक हथियारबंद युवक गिरफ़्तार‘ग़जनी’ और ‘महाभारत’ फ़ेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला का भव्य आगाज, उमड़ी लोगों की भीड़, आकर्षण का केंद्र बने नए झूले
8 hours ago
दामोदर पूल गिद्दी में हाईवा के पीछे घुस गया कार, दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बनी, अफरा तफरी मची
9 hours ago
दो दिवसीय प्रशिक्षण मे चुरचू बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो हुए शामिल
9 hours ago
डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ‘ए’ में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन
9 hours ago
झूठे आश्वासन से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया पीवीयूएनएल के ऐश माउंट का निर्माण कार्य
9 hours ago

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अग्रगति व पुलिस प्रशासन ने दो बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन कहा- बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं,...
विज्ञापन
कहा- बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि स्कूलों में है

भुरकुंडा (रामगढ़)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्यरत संस्था अग्रगति ने पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से रामगढ़ जिले में दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा जून माह को बाल श्रम विरोधी ‘एक्शन मंथ’ के रूप में मनाने संबंधी निर्देशों के तहत संचालित अभियान का हिस्सा थी। अग्रगति द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत बाल मजदूरी की शिकायत वाले क्षेत्रों में जांच-पड़ताल की गई।

साथ ही जिले भर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न सरकारी विभागों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सामुदायिक नेताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। अग्रगति, बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है। संस्था के अनुसार मुक्त कराए गए दोनों बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चों से कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में लंबे समय से अमानवीय एवं शोषणकारी परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। उन्हें बेहद कम मजदूरी पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। बच्चों को मुक्त कराने के बाद संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही पीड़ित बच्चों के पुनर्वास, मुआवजा और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त ने कहा कि शोषण और बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए प्रत्येक बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा और गरिमा के अधिकार की पुनर्स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से वंचित कर देता है, इसलिए इस समस्या के खिलाफ समाज और प्रशासन को मिलकर लगातार कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि स्कूलों में है। उन्होंने यह भी कहा कि बाल तस्करी और बाल मजदूरी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसलिए संस्था भविष्य में भी जिला प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर बच्चों की तस्करी रोकने, उन्हें मुक्त कराने और पुनर्वास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करती रहेगी।

गौरतलब है कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के देशभर में फैले सहयोगी संगठन ट्रैफिकिंग और बाल श्रम के मामलों की निगरानी करते हैं तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। नेटवर्क के अनुसार अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के बीच देशभर में 1.45 लाख से अधिक बच्चों को तस्करी और शोषण से मुक्त कराया गया, जिनमें बड़ी संख्या उन बच्चों की थी जिन्हें बाल मजदूरी के लिए मजबूर किया गया था।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top