रजरप्पा। 16 जून को ग्राम पंचायत बहेराके ग्राम बहेराहरिजन टोला में एक बैठक रखी गई जो सीसीएल संचालित वाइफ संस्था के द्वारा रखी गई थी इस बैठक की अध्यक्षता बहेरापंचायत के मुखिया देवकी महतोने की।मुख्य रूप से हरिजन टोला में पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई चर्चा में सब समिति से पारित किया गया कि यहां पीने के लिए एक जल मीनार की स्थापना की जाए ताकि यहां के लोगों को शुद्ध जल मिल सके ।
बहुत दिनों से जलमिन।र को लेकर ग्रामीणों के द्वारा आवेदन भी दिया गया था लेकिन सपना आज पूर्ण होता दिखता जा रहा है। मुखिया देवकी महतो ने कहा कि वाइफसंस्था के द्वारा बहुत-ही कल्याणकारी काम संस्था का यह बहुत है कल्याण का रिकॉर्ड किया जा रहा है यहां के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया देव की महतोसंस्था की ओर से फील्ड ऑफिसर कुसुम देवी ,प्रदीप लकड़ा ,जलेसर रविदास सहित सैकड़ो लोगउपस्थित थे।
