समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्दउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनशिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षालंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देशगोला के बंदा गांव में अवैध विदेशी शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व सामग्री बरामदहेसालोंग में 20-21 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय मंडा पूजा महोत्सवउपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की समीक्षा बैठक आयोजितग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रामगढ़ का किया उद्घाटनसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय बैठक संपन्नमुहर्रम को लेकर भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह का असामयिक निधन, संगठन को अपूरणीय क्षतिस्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनमनरेगा कर्मियों की 103वें दिन भी हड़ताल जारी, मांगें नहीं मानी गईं तो विधायकों के आवास के समक्ष होगा अनशनहजरत बीड़ी शाह बाबा का 37वां सालाना उर्स श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न
BREAKING
विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्दउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनशिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षालंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देशगोला के बंदा गांव में अवैध विदेशी शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व सामग्री बरामदहेसालोंग में 20-21 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय मंडा पूजा महोत्सवउपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की समीक्षा बैठक आयोजितग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रामगढ़ का किया उद्घाटनसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय बैठक संपन्नमुहर्रम को लेकर भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह का असामयिक निधन, संगठन को अपूरणीय क्षति

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।
54 minutes ago
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्द
44 minutes ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
41 minutes ago
शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
39 minutes ago
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
36 minutes ago

हेसालोंग में 20-21 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय मंडा पूजा महोत्सव

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार सिरका। हेसालोंग पंचायत स्थित श्री श्री...
विज्ञापन

सिरका। हेसालोंग पंचायत स्थित श्री श्री पंचकोणिया मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय पारंपरिक मंडा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

महोत्सव के प्रथम दिन 20 जून को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं दूसरे दिन 21 जून को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बनास झूला, फूल खुंदी तथा शिव-पार्वती पूजा संपन्न कराई जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडा पूजा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह पर्व सामाजिक समरसता, आस्था और लोक संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष श्रवन राम, सचिव विपिन यादव एवं कोषाध्यक्ष शक्ति गोप ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।

आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सरभू राम, मिथिलेश राणा, राजकुमार रजवार, सूरज यादव एवं आशीष राम तथा सह सचिव अरुण राम, रामविलास राणा, मिथुन राम, अभिमन्यु गोप एवं उदय यादव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उप कोषाध्यक्ष लालचंद यादव भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मुख्य संरक्षक समिति में हेसालोंग पंचायत की मुखिया सीमा देवी, पंचायत समिति सदस्य मेनका देवी, उपमुखिया मनीष यादव, पूर्व मुखिया पच्चू भुईयां तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य कालेश्वर रजवार शामिल हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top