समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
BREAKING
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
3 hours ago
आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मदद
3 hours ago
प्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोर
2 hours ago
शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
2 hours ago
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
2 hours ago

उपायुक्त ने किया ट्रॉमा सेंटर, निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन 15 दिनों के अंदर ट्रॉमा सेंटर का संचालन सुनिश्चित...
विज्ञापन
विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

रामगढ़। जिले में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त श्री ऋतुराज ने रामगढ़ शहर अंतर्गत पटेल चौक स्थित ट्रॉमा सेंटर, रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल रामगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, आधारभूत संरचना, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा भविष्य की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पटेल चौक स्थित ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, भवन की स्थिति, आवश्यक उपकरणों एवं संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए ट्रॉमा सेंटर का संचालन नियमानुसार प्रारंभ किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इसके उपरांत उपायुक्त ने रामगढ़ ब्लॉक के समीप निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन का निर्माण शीघ्र समाप्त कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के रामगढ़ दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के आलोक में संबंधित अभियंताओं द्वारा तैयार किए गए विकास कार्यों के मानचित्र (मैप) का अवलोकन किया तथा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अस्पताल के आधारभूत ढांचे का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड की वर्तमान क्षमता बढ़ाकर 20 बेड करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाएं अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top