समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलता
BREAKING
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारी
19 hours ago
सुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिले
19 hours ago
डाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित
19 hours ago
होसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग
19 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तय
19 hours ago

रोटरी क्लब भुरकुंडा और आईरिस अस्पताल ने भारत मेडिकल हॉल में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन 150 लोगों ने कराया परीक्षण, जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के क्लब अंतर्गत रोटरी क्लब भुरकुंडा एवं रांची के प्रसिद्ध आईरिस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भारत मेडिकल हॉल भुरकुंडा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से पहुंचे करीब 150 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

विज्ञापन

शिविर में आईरिस अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार एवं डॉ. आदित्य भारद्वाज ने मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), आंखों की एलर्जी, संक्रमण, दृष्टिदोष सहित अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक दवाएं एवं उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। जिन मरीजों को ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आईरिस अस्पताल रांची एवं रामगढ़ में आगे इलाज कराने की सलाह दी गई।

Advertisement
Advertisement

शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी आईरिस अस्पताल के विपणन प्रमुख नीरज सिंह ने संभाली, जबकि रोटरी क्लब के सदस्यों ने पंजीकरण, मरीजों के मार्गदर्शन और दवा वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष रोटेरियन श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की इस वर्ष की थीम ‘स्थायी सकारात्मक प्रभाव’ है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि समय पर आंखों की जांच से गंभीर बीमारियों की पहचान संभव होती है और लोगों की दृष्टि बचाई जा सकती है। सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आईरिस अस्पताल की टीम, भारत मेडिकल हॉल प्रबंधन और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में क्लब के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह धामी, अजय गोयल, पप्पू सिंह, रंजीत गुप्ता, डॉ. एन.के. सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, धनंजय यादव, समरेन्द्र शाह, सुषमा शर्मा एवं रिंकू सिंह धामी सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने रोटरी क्लब भुरकुंडा और आईरिस अस्पताल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से आम लोगों को बिना किसी खर्च के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल रही हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top