रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी-ए, सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत झारखंड जोन (क्लस्टर-4) स्तरीय फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 23 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर में होगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में झारखंड जोन के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र, हजारीबाग के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर क्लस्टर-4 के प्रभारी सह डीएवी बरकाकाना के प्राचार्य बलराम कुमार झा, डीएवी झारखंड जोन-एफ के एआरओ सह डीएवी धोरी के प्राचार्य निशिकांत कर, डीएवी गिद्दी-ए के प्रबंधक सह डीएवी जामताड़ा के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी-ए की प्राचार्या माना प्रिया चटर्जी सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रहेगी।
विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सभी खेलप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।