समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का व्यापक दौरा, विकास योजनाओं एवं जनहित सेवाओं का लिया जायजा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, आंगनबाड़ी एवं आधारभूत संरचनाओं के...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को गोला प्रखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित एग्री क्लिनिक सेंटर के निरीक्षण से हुई।

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने केंद्र की उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा इसे किसानों के लिए अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पूरबडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए इसे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, नर्सिंगडीह का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए केंद्र का संचालन अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि बच्चों एवं महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। निरीक्षण के क्रम में नर्सिंगडीह स्थित धूमकुड़िया भवन का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने भवन में आवश्यक मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने नेमरा गांव का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित नाडेप, सोकपिट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने गांव में प्लास्टिक सेग्रीगेशन सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश देते हुए स्वच्छता प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। नेमरा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर नजरी नक्शा, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी प्रदर्शित करने, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने, विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से संचालित करने तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने धूमकुड़िया भवन, नेमरा का भी निरीक्षण कर भवन में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्माणाधीन जल मीनार का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्य एजेंसी को दिया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, नेमरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्ले एरिया, किचन गार्डन, शौचालय, हैंडवॉश यूनिट सहित अन्य सुविधाओं, सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप विकसित करने का निर्देश दिया।

सामुदायिक भवन, नेमरा के समीप स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने तालाब परिसर में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक भवन, नेमरा का निरीक्षण कर भवन की मरम्मत एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। दौरे के दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कार्य एजेंसी को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रौ-रौ एवं सोना सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय, लूकैयाटांड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने, निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने, स्कूल प्रयोगशाला सहित अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के अंतिम चरण में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा नई ओपीडी भवन एवं कैंटीन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने के लिए सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top