समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी 'ए' में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेलरजरप्पा में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन की शुरुआतकिसी भी कीमत पर खाली नहीं होगा एक भी मकान : रमेन्द्र कुमारऐसा लिखें, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा बन जाए : जगदीश मित्तल
BREAKING
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी ‘ए’ में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेल

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
1 day ago
सीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
5 days ago
नन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
5 days ago
हेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
5 days ago
संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन
5 days ago

डीएवी जूनियर विंग में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल,...
विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, रजरप्पा प्रोजेक्ट के जूनियर विंग में कारगिल विजय दिवस 25 जुलाई 2026 को देशभक्ति, उत्साह एवं सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय में 26 जुलाई को आयोजित होने वाली डीएवी स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल) प्रतियोगिता तथा रविवार के अवकाश के कारण यह कार्यक्रम एक दिन पूर्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना था।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य एवं बलिदान के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक देशभक्ति समूहगान तथा मनमोहक एक्शन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने ओजपूर्ण देशभक्ति कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर वीर सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

वहीं कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर भारतीय सेना के प्रति सम्मान एवं गौरव का संदेश दिया। तिरंगे की रंगत में सजे बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के माननीय प्राचार्य डॉ. आर. के. साहू ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा, “कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर वीरों के अद्वितीय साहस, समर्पण और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासित, जिम्मेदार एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला नागरिक बनना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय गौरव की भावना का विकास करते हैं।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सम्पूर्ण आयोजन ने विद्यार्थियों के हृदय में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस एवं बलिदान को नमन किया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top