समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्वआरपीए रामगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव 9 अक्टूबर को, 1 अक्टूबर से होगा नामांकनजर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरनाझारखण्ड सरकार खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
BREAKING
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है – जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्ष
1 hour ago
बिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गया
1 hour ago
कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियान
1 hour ago
रामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं
1 hour ago
रामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादला
1 hour ago

रिम्स रांची में हाई रिस्क वाली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को मिला नया जीवन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर...
विज्ञापन

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल एवं हाई रिस्क वाली ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर 55 वर्षीय मरीज को नया जीवन प्रदान किया। यह संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया। हजारीबाग निवासी मरीज पिछले कई महीनों से तेज बुखार, सांस फूलना, धड़कन बढ़ना तथा पैरों में गंभीर सूजन से पीड़ित थे।

जांच में उन्हें Severe Aortic Regurgitation के साथ Cardiac Failure तथा लिवर एवं किडनी की कार्यक्षमता में गंभीर कमी पाई गई। उनका हृदय मात्र लगभग 20 प्रतिशत क्षमता से कार्य कर रहा था तथा हृदय एवं फेफड़ों के आसपास द्रव (Fluid) जमा हो गया था। मरीज को ऑपरेशन से पूर्व हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इकोकार्डियोग्राफी एवं कार्डियक सीटी जांच के आधार पर तत्काल ओपन हार्ट सर्जरी का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

रिम्स की अमृत फार्मेसी से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आवश्यक सर्जिकल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद मरीज के क्षतिग्रस्त Aortic Valve को सफलतापूर्वक कृत्रिम वाल्व से प्रतिस्थापित किया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है तथा हृदय, किडनी, लिवर और फेफड़ों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। प्रतिस्थापित वाल्व को रोग के सटीक कारण की पुष्टि हेतु जांच के लिए भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

यह जटिल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज बोदरा के मार्गदर्शन में डॉ. राकेश चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में ओटी असिस्टेंट राजेंद्र, खुशबू एवं सरोज शामिल रहे। कार्डिएक एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व प्रो. शिव प्रिये एवं डॉ. नीतेश कुमार ने किया। सर्जरी में डॉ. अमित, डॉ. चंदन, डॉ. इजा बेल, डॉ. अर्जुन, डॉ. अभिषेक एवं डॉ. विक्की का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ऑपरेशन के उपरांत कार्डियोथोरेसिक आईसीयू में इंचार्ज सिस्टर सुनीता, प्रिसिला एवं रीना, परफ्यूजनिस्ट अमित तथा फ्लोर स्टाफ प्रीति, सोनी, नीरज एवं सूरज ने मरीज की सतत एवं समर्पित देखभाल सुनिश्चित की, जिससे उपचार सफल रहा। रिम्स प्रबंधन ने इस सफलता को संस्थान की विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं, समन्वित टीमवर्क तथा आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top