समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभझारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने विस्थापितों के इलाज को लेकर चिकित्सा प्रभारी से की वार्ता, विस्थापितों व प्रभावितों के इलाज नहीं होने पर जताया रोषएचईसी के समग्र पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष से की मुलाकातएसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
BREAKING
01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणआईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मददप्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोरशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजितपांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शनरिसालदार बाबा के पांच दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आगाज, पहली सरकारी चादर चढ़ाई गईस्व सदानंद महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच मे प्रथम एवं तृतीय पुरस्कार बहेरा पंचायत को मिलारक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुईं विविध प्रतियोगिताएंकौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धतामुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में कार्य कारिणी की बैठक सम्पन्न हुईबरकाकाना के हेहल स्थित सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में टरबाइन धमाका, तीन की मौत, एक घायल, मचा हड़कंपउत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में खेलो झारखंड खेलो–2026 का शुभारंभ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

01 सितंबर से रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पुनः शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
3 hours ago
आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण; रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में मिलेगी मदद
3 hours ago
प्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोर
2 hours ago
शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
2 hours ago
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में न्याय की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
2 hours ago

प्रोजेक्ट समर्थ के तहत पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र विकास पर जोर

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन विभागीय समन्वय से तैयार होगी ग्रामवार एवं योजनावार कार्ययोजना,...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत चिन्हित पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों के समग्र एवं समावेशी विकास को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्हित ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत चिन्हित प्रत्येक ग्राम का ग्रामवार एवं योजनावार सर्वेक्षण कराकर वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाए। सर्वेक्षण के दौरान गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक सुविधाओं का स्पष्ट विवरण तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि वास्तविक जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा सके।

उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए ग्रामवार कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पीवीटीजी एवं एसटी-बहुल ग्रामों का विकास किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयास एवं बेहतर समन्वय से ही इन गांवों में अपेक्षित बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चिन्हित ग्रामों में विकास कार्य केवल योजनाओं के संचालन तक सीमित न रहें, बल्कि उनका परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में विकास कार्यों को प्रभावी, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख तरीके से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top