विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। अवैध महुआ शराब के खिलाफ रामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 सितंबर 2026 को मांडू थाना, वेस्ट बोकारो ओपी एवं भुरकुंडा ओपी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 4 क्विंटल 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
