रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के स्नातक चितरपुर महाविद्यालय चितरपुर में सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-I के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा एवं प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन,सकारात्मक सोच तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
जिसमे क्षेत्रीय गीत,हिंदी गीत नृत्य, नाटक एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया, जिससे महाविद्यालय का वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के विकास, सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों पर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के स्वागत समारोह का प्रो.ज्योति कुमारी ने सफल संचालन किया एवं छात्रा श्वेता कुमारी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ ताराशंकर अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रो.जूही उपाध्याय, प्रो. अंजनी करमाली,प्रो.निरंजन महतो, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. अंजू कुमारी, प्रो. रेवालाल पटेल,प्रो. उत्तम कुमार, प्रो.शबाना अंजुम, डॉ. हीना कौसर, प्रो.दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा, प्रो. नगमा नौशाबा, प्रो. मिथलेश करमाली, प्रो. उत्तम कुमार सिंह, प्रो. इब्राहिम अहमद सहित जफरुल हसन खान, रवि कुमार, आसिया आफरीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति, आमिर अली सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
