रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। होसीर के ग्रामीण किसान-रैयतों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीनाथ महतो ने की, जबकि संचालन बालेश्वर महतो ने किया। बैठक में गांव में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी पर रोक लगाने, स्थानीय रैयतों को फैक्ट्री में रोजगार देने, कार्यरत मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने समेत अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
बैठक में रैयतों और मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए सर्वसम्मति से किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन किया गयासमिति में श्रीनाथ महतो को अध्यक्ष, दिनेश्वर महतो को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार महतो को सचिव, कुलदीप महतो को उपसचिव तथा धनेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश्वर महतो, सुधन प्रसाद, घटक महतो, हृदय महतो, संदीप कुमार, रूपचंद्र महतो, भोला महतो, रंजीत ठाकुर, मुनिल महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, विक्की महतो, सकलदीप महतो, अर्जुन महतो, सुधीर कुमार, गिलेंदर महतो आदि उपस्थित थे।
