श्री श्री दुर्गा पूजा युवा दस्ता टीम की अध्यक्ष बने राजेश गुप्ता उर्फ छोटू एवं संरक्षक राहुल सिंहा चंकी बनाये गए
रजरप्पा। झारखंड की राजधानी रांची में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुप्रसिद्ध शारदीय दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शहर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 को भी झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिला से पहुंचने वाले लाखों महिला- पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में पूजा अर्चना के साथ भली भांति ढंग से मां दुर्गा प्रतिमा का कतार वद्ध तरीके से राजधानी मे पहुंचने वाले लाखों लोग माँ भगवती का दर्शन कर सकेंगे जिसके लिए रांची मे दुर्गा पूजा युवा दस्ता टीम का गठन किया गया.

13 सितम्बर 2026 को युवा दस्ता राँची की बैठक श्री श्री दुर्गा मंदिर बड़ा तालाब राँची में युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ़ छोटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में युवा दस्ता के मुख्य सलाहकार समिति में किशोर साहू ,गोपाल पारीक ,उपेंद्र रजक ,महेश चंद्र लंकेश सिंह, प्रकाश चंद्र ,मनीष साहू अभय सिंह, संदीप रजक,को बनाया गया एवं दुर्गापूजा महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी ।
बैठक में युवा दस्ता 2026 के वार्षिक चुनाव को सर्वसम्मति से मुख्य सलाहकार समिति के उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया । युवा दस्ता 2026 के नई कार्यकारिणी इस प्रकार है । अध्यक्ष- राजेश गुप्ता छोटू संरक्षक – राहुल सिंहा चंकी
कार्यकारी अध्यक्ष- पीयूष आनंद उपाध्यक्ष : साहिल कुमार, टिंकू महतो, करण नायक, राजू सिंह, राकेश सिंह महामंत्री-मंटू दुबे, राकेश सिंह,मंत्री -सत्येंद्र पासवान ,विकास राज ,अरविन्द जायसवाल, सचिव – रवि पटवा,अमित केशरी ,राजेश राम मीडिया प्रभारी-नवनीत पाण्डेय बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियो को बधाई दी ।
