समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी 'ए' में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेलरजरप्पा में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन की शुरुआतकिसी भी कीमत पर खाली नहीं होगा एक भी मकान : रमेन्द्र कुमारऐसा लिखें, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा बन जाए : जगदीश मित्तल
BREAKING
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी ‘ए’ में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेल

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
1 day ago
सीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
5 days ago
नन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
5 days ago
हेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
5 days ago
संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन
5 days ago

उपेक्षा की मार झेल रहा सयाल का ऐतिहासिक हिल व्यू स्टेडियम, गंदगी और नशेड़ियों के कब्जे में खेल का मैदान

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन कभी धोनी समेत रणजी खिलाड़ियों की प्रतिभा का साक्षी...
विज्ञापन
कभी धोनी समेत रणजी खिलाड़ियों की प्रतिभा का साक्षी रहा मैदान, आज बदहाली पर बहा रहा आंसू; ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन, सांसद और विधायक से की हस्तक्षेप की मांग

भुरकुंडा (रामगढ़)। कभी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं की पहचान रहा सयाल का ऐतिहासिक हिल व्यू स्टेडियम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। एक समय था जब इस मैदान पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आदिल हुसैन, संतोष लाल समेत दर्जनों रणजी खिलाड़ियों ने अपने खेल का जलवा बिखेरा था और हजारों खेलप्रेमी यहां उमड़ते थे। लेकिन वर्तमान में यह स्टेडियम उपेक्षा का शिकार होकर गंदगी, अव्यवस्था और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और खेलप्रेमियों का कहना है कि कभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने वाला यह मैदान आज चारों ओर फैली गंदगी से पट गया है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में मैदान की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि यहां खेल गतिविधियां लगभग बंद हो चुकी हैं और शाम होते ही असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि हिल व्यू स्टेडियम का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी मैदान पर खेलते हुए कई खिलाड़ी आगे चलकर रणजी और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। लेकिन आज वही मैदान अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि सीसीएल प्रबंधन द्वारा मैदान का सुंदरीकरण, समतलीकरण और नियमित साफ-सफाई कराई जाए तो यह मैदान एक बार फिर क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है। इससे युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और वे नशा, जुआ तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकेंगे। ग्रामीणों ने सीसीएल बरका सयाल के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल तथा बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी से भी इस दिशा में पहल करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सांसद और विधायक इस ऐतिहासिक मैदान के संरक्षण और विकास को लेकर गंभीर पहल करें तो हिल व्यू स्टेडियम का फिर से कायाकल्प हो सकता है। इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी और आने वाले समय में महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी फिर से इस धरती से निकलकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि सीसीएल प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने और उसकी खोई हुई पहचान लौटाने के लिए क्या कदम उठाते हैं। खेलप्रेमियों और ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर टिकी हुई हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top