श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
रिपोर्ट : कृष्णा करमाली।
चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच, पूर्व पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं मांडू निवासी जितेन्द्र कुमार की माता स्व. सीता देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर परिजन, शुभचिंतक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के निदेशक अतहर अली भी शामिल हुए।
उन्होंने स्व. सीता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. सीता देवी के सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।