भुरकुंडा (रामगढ़)। बजरंग बली मंडली जवाहर नगर भुरकुंडा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर 26 जनवरी को जवाहर नगर सिद्दीपीठ चबूतरा भुरकुंडा में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के भगवान का जप किया जायेगा। इस दौरान महामंत्र का भी जाप किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए पुरोहित सह भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से उक्त अखंड हरी कीर्तन में शामिल होकर पूण्य का भागी बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अखंड हरी कीर्तन को लेकर 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

