रजरप्पा। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने गोला प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर एवं मगनपुर में पीसीसी पथ का शिलान्यास कर शिलापट्ट का अनावरण किया। झारखण्ड के जल संसाधन विभाग से संग्रामपुर में राजाथान से रविंद्र नाथ महतो के घर तक एवं मगनपुर मस्जिद से चोकाद मोड तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जायेगा।
विधायक ने कहा कि पीसीसी पथ नहीं रहने से ग्रामीणों को काफ़ी समस्या हो रही थी और सड़क निर्माण कार्य मे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बातें कही,रामगढ़ में विकास कार्य की शुरुवात की जा रही है। झारखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाए अब सीधे लाभुक तक पहुंच रही है।
जिससे लाभुकों को काफ़ी फायदा हो रहा है। किसी भी प्रकार कि समस्या पर तुरंत जानकारी देने का अनुरोध किया। गांव पहुंचने पर विधायक का स्वागत ग्रामीणों ने स्वागत किया। मौके पर मुखिया नुरुल्लाह अंसारी, सीताराम मुंडा, गौरी शंकर महतो, तस्लीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अंदु राम महतो, परमेश्वर महतो, इरफान अंसारी, पूनम देवी आदि मौजूद थे।

