समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में "आमोत्सव-सह-बागवानी मेला" का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति12वें वेतन समझौते में देरी पर उबला कोयलांचल, बीएमएस ने छेड़ा जनजागरण अभियानबारलोंग में अग्रगति संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया550 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से भुरकुंडा के तीन मोहल्ले अंधेरे में, 500 घरों की बिजली ठप
BREAKING
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देश
2 days ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक
2 days ago
रामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।
2 days ago
मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योता
2 days ago
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
2 days ago

रामगढ़ में भाकपा-माले का धरना-प्रदर्शन, सौंपा 27 सूत्री मांगपत्र

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। भाकपा-माले जिला कमिटी के आह्वान...
विज्ञापन

रिपोर्ट एस कुमार

रामगढ़। भाकपा-माले जिला कमिटी के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के सभी प्रखंडों में जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में रामगढ़ प्रखंड/अंचल मुख्यालय के समक्ष भाकपा-माले रामगढ़ प्रखंड कमिटी की ओर से एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन, झारखंड सरकार एवं भारत सरकार को 27 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।

विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड सचिव सरयू बेदिया ने किया। उनके साथ प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश बेदिया, महादेव राम, फूलचंद बेदिया, अनोद बेदिया, शैलेंद्र बेदिया, जगेश्वर प्रजापत, अजीत बेदिया समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भी मौजूद थे, जिनमें चेतलाल बेदिया, प्यारी बेदिया, विजय प्रजापति, जगदीश बेदिया, रुपलाल बेदिया, रतन बेदिया, कालो देवी, पारो देवी, रीमनी कुमारी, रीमन देवी, सुगवा बेदिया, गीता कुमारी, कमली देवी, कुंती देवी,

पटेल बेदिया, अनवर अंसारी आदि प्रमुख रहे। मुख्य मांगें मांगपत्र में कहा गया कि आजादी के 79 वर्षों बाद भी जनता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, खाद-बीज, कीटनाशक दवा एवं सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का सही प्रबंध अब तक नहीं हो पाया है। भाकपा-माले ने आरोप लगाया कि प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है,

जिसके कारण गरीब, दलित, आदिवासी और वंचित वर्ग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। प्रमुख मांगों में सभी गांवों में कैंप लगाकर जमीनों का ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्य पूरा कर रसीद निर्गत किया जाए। भूमि ऑनलाइन में भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को निलंबित किया जाए। जाति, आवासीय, आय और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र 10 दिनों के भीतर जारी हों। भूमिहीन गरीबों को गैर-मजरूआ भूमि पर बंदोबस्ती परचा दिया जाए।

वन भूमि पर जोत-अबाद कर रहे आदिवासियों को वन पट्टा दिया जाए। भूमि बैंक रद्द किया जाए। लंबित वृद्धावस्था पेंशन आवेदनों का शीघ्र निपटारा हो। सभी बेरोजगारों को ₹5000 मासिक भत्ता दिया जाए। किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए और महंगाई पर रोक लगाई जाए। रामगढ़ प्रखंड को पांचवीं अनुसूची के तहत शिड्यूल एरिया में शामिल किया जाए। ग्रामीण इलाकों में चेक डैम, पुलिया, पीसीसी पथ और जलमीनार का निर्माण कराया जाए।

धरना-प्रदर्शन के समापन के पूर्व लपंगा वेंकटेश आयरन स्पंज फैक्ट्री में कार्यरत ग्राम लपंगा निवासी विजय बेदिया की फैक्ट्री में काम के दौरान हुई दर्दनाक दुर्घटना में मौत पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव सरयू बेदिया ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top