रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रैलीगड़ा में न्यू शारदा क्लब के तत्वावधान में नहाय-खाय के प्रसाद हेतु दो क्विंटल कद्दू का वितरण किया गया। वितरण कार्य युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी प्रदीप रजक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदीप रजक ने कहा कि चार दिवसीय छठ पूजा सूर्य देव और छठी मईया की आराधना का पर्व है, जिसे शुद्धता, आस्था और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने कहा कि व्रती पूरी निष्ठा और संयम के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर जीवन में सुख, समृद्धि और संतान के कल्याण की कामना करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में जगदीश सिंह, उमेश चौहान, धरम उरांव, सुनील सिंह, महेंद्र तुरी, राकेश रजक, श्रवण कुमार, अनिल नायक, सुमित पांडे आदि उपस्थित थे।

