रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अरगड्डा क्षेत्र के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को सिरका सीएचपी साधु मोड़ स्थित जंगल से असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में छिपाकर रखा गया लगभग 6 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को सुरक्षा टीम द्वारा सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान में जीएम यूनिट के एएसआई प्रमोद सिंह, सिरका समूह के एसआई उमेश रविदास, बिक्रम सिंह, तथा महिला व पुरुष होमगार्ड जवान सक्रिय रूप से शामिल थे।
