रिपोर्ट एस. कुमार
सिरका। अरगड्डा क्षेत्र के संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा जीएम ऑफिस गेट के सामने 12वें जेबीसीसीआई गठन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, इस दौरान श्रमिक प्रतिनिधियों ने चार श्रमिक कोड को लेकर भी रोष जताया, वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रबंधन गुलाटी मार रहा है, श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण 12वें जेबीसीसीआई का गठन अभी तक नहीं हुआ, जिससे श्रमिकों को काफी आर्थिक नुकसान और भविष्य अंधकार में लटका पड़ा है,
सरकार के कहंने पर प्रबंधन इस प्रकार के षड्यंत्र को कर रहा है, जबकि चार श्रमिक कोड को लाकर कामगारों के हक अधिकार और आवाज उठाने की बातों को भी दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम सभी संयुक्त ट्रेड यूनियन विरोध जताते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी देते हैं, अंत में प्रबंधन को ट्रेड यूनियन ने एक मांग पत्र सौंपा.
मौके पर श्रमिक नेताओं में बैजनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम पांडे, धनेश्वर तूरी, सीपी संतन, बिजेंद्र प्रसाद,कन्हैया सिंह, करुण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नागेश्वर महतो, बंशी बेदिया, देवनाथ महली, गोपाल बेदिया, चंदन सिंह, राजू गुप्ता, अशोक करमाली, सुशील सिंह, संतोष सिंह, साबिर अंसारी, भिखारी मुखिया, राजेश कुमार समेत दर्जनों यूनियन सदस्य व कामगार उपस्थित थे।