समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिलउपायुक्त ने किया अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाईपतरातु अंचल निरीक्षक कार्यालय का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशउपायुक्त ने किया गोला प्रखंड में एकीकृत कृषि गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षणउपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का व्यापक दौरा, विकास योजनाओं एवं जनहित सेवाओं का लिया जायजाकोयला ढुलाई से जुड़े वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टर्स को दिया गया सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन का प्रशिक्षणस्व. सीता देवी के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अतहर अलीआजादी के बाद पहली बार मुखिया अमरुन निशा की पहल पर बन रही है दो किलोमीटर तक पक्की सड़क, मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने मार्ग की कराई मापीटेंडर शिलान्यास के दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, उपायुक्त को आवेदन देकर संवेदक पर कार्रवाई की मांग23 जुलाई से शुरू होगी राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिताजेएसएलपीएस कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी, एनएमएमयू मॉडल लागू करने की मांगमतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की चुनावी पाठशाला आयोजितअश्लीलता और फूहड़ता परोसने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, कलाकारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापनजनता टॉकीज का ताला तोड़ लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफअरगड्डा दामोदर नदी में पानी बढ़ा, बह रहा लाल पानी, कई लोगो की दिनचर्या बदली
BREAKING
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिलउपायुक्त ने किया अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाईपतरातु अंचल निरीक्षक कार्यालय का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशउपायुक्त ने किया गोला प्रखंड में एकीकृत कृषि गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षणउपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का व्यापक दौरा, विकास योजनाओं एवं जनहित सेवाओं का लिया जायजाकोयला ढुलाई से जुड़े वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टर्स को दिया गया सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन का प्रशिक्षणस्व. सीता देवी के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अतहर अलीआजादी के बाद पहली बार मुखिया अमरुन निशा की पहल पर बन रही है दो किलोमीटर तक पक्की सड़क, मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने मार्ग की कराई मापीटेंडर शिलान्यास के दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, उपायुक्त को आवेदन देकर संवेदक पर कार्रवाई की मांग23 जुलाई से शुरू होगी राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिताजेएसएलपीएस कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी, एनएमएमयू मॉडल लागू करने की मांगमतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की चुनावी पाठशाला आयोजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो हुए ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल
23 minutes ago
उपायुक्त ने किया अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
25 minutes ago
पतरातु अंचल निरीक्षक कार्यालय का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
27 minutes ago
उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड में एकीकृत कृषि गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण
29 minutes ago
उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का व्यापक दौरा, विकास योजनाओं एवं जनहित सेवाओं का लिया जायजा
31 minutes ago

उपायुक्त ने किया अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन एक कर्मी को निलंबित करने का निर्देश, अंचल अधिकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण कर कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अभिलेखों के संधारण, राजस्व से संबंधित कार्यों, स्थापना शाखा, दाखिल-खारिज, वन अधिकार, आपदा राहत, जाति, आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के निष्पादन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई कार्यों में गंभीर अनियमितता एवं अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

कार्यालय के एक कर्मी द्वारा कार्यों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उसे निलंबित करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं अंचल कार्यालय के कार्य निष्पादन से असंतुष्ट होते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने स्थापना से संबंधित सभी अभिलेखों एवं कार्यों को शीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी अभिलेख नियमों के अनुरूप संधारित किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लंबित कार्य स्वीकार्य नहीं होंगे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व अभिलेखों के महत्वपूर्ण दस्तावेज पंजी-2 की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि पंजी-2 का संधारण पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया जाए तथा इसके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि भूमि संबंधी अभिलेखों का संरक्षण एवं आम नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा हो।

राजस्व संग्रह की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राजस्व वसूली की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसीद निर्गत करने एवं लंबित राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सके तथा राजस्व संग्रह में वृद्धि हो।

वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों, आपदा राहत से संबंधित प्रकरणों, दाखिल-खारिज आवेदनों, मिटा पोर्टल पर लंबित मामलों, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों के निष्पादन की समीक्षा के दौरान भी उपायुक्त ने कार्यों की प्रगति को असंतोषजनक पाया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने, कार्यालय व्यवस्था में सुधार लाने तथा सेवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top