रजरप्पा। गोला थाना परिसर मे शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सचिव संतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में गोला थाना के नये थाना प्रभारी अभिषेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बुके देकर स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया गया।
जिसके बाद जेएलकेएम नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार चक्रपाणि, जिला संगठन महामंत्री देवेंद्र कुमार, जिला महामंत्री मुख्तार अंसारी, जिला संगठन महामंत्री कृष्ण कुमार, जिला सचिव भागीरथ प्रजापति, प्रखंड उपाध्यक्ष कामदेव करमाली, प्रखंड संगठन सचिव कुलेश्वर साव, गौतम कुमार साव, दिलीप कुमार दांगी, मुकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
